Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में अपहरण या प्रेम? वीडियो ने खोला राज

करनाल  | करनाल के जनकपुरी इलाके में मंगलवार दोपहर एक युवती अंजली का अपहरण कर लिया गया। घटना के वक्त आसपास मौजूद लोग एक काले रंग की कार में सवार तीन युवकों को संदिग्ध पाया। बताया गया कि दो युवकों ने अंजली को जबरदस्ती कार में बैठा लिया और भाग निकले।

लेकिन शाम होते-होते मामला नया मोड़ ले गया। अंजली ने खुद एक वीडियो जारी कर कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ, बल्कि वह अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती है। उसने परिवार द्वारा तय की गई शादी के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाई।

पुलिस ने भी इस वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि वे अपहरण की सूचना मिलने पर मामले की जांच कर रही थी, लेकिन युवती के इस बयान के बाद मामले की दिशा बदल गई है।

पड़ोसी और रिश्तेदार बताते हैं कि अंजली 12वीं के बाद नर्सिंग कोर्स कर रही है। मंगलवार को एक 12 साल की लड़की किराए पर कमरा लेने आई थी, तभी यह घटना हुई।

अब सवाल यह उठता है कि क्या यह अपहरण था या परिवार की सहमति के बिना हुई प्रेम कहानी? पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.