Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुक्खू सरकार पर भाजपा का हमला — APMC दुकानों की नीलामी में धांधली के आरोप

Shimla, Sanju

शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनि भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सेब सीजन के बावजूद कलेक्शन सेंटर शुरू न करना किसानों के हितों की अनदेखी है। भारद्वाज ने व्यंग्य करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री का पांव इतना भारी है कि सत्ता संभालते ही प्रदेश में आपदा का दौर शुरू हो गया।”

अली बाबा चालीस चोर’ तक दी उपमा

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि APMC दुकानों की नीलामी में पारदर्शिता नहीं बरती गई और चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों को दरकिनार किया गया। उनके अनुसार दुकानों का बेस प्राइस ₹4,510 रखा गया, लेकिन उन्हें मात्र ₹4,600 प्रतिमाह में आवंटित किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि विभाग के सचिव ने अपने रिश्तेदारों को बाजार दर से बेहद कम कीमत पर दुकानें दीं — जैसे शिलारू में शॉप नंबर 27 सिर्फ ₹2,850 प्रतिमाह पर, जबकि पहले यह दर ₹25,000 से ₹80,000 तक थी।

भारद्वाज ने कहा कि पराला मंडी की 34 दुकानों के लिए 52 आवेदन आए, पर 18 आवेदन बिना कारण खारिज कर दिए गए। टूटू में 8 दुकानों के लिए 17 आवेदन में से 9 रिजेक्ट हुए, वहीं शिलारू में 28 दुकानों के लिए आए 64 आवेदनों में से 36 को अस्वीकार कर दिया गया। भाजपा ने इसे चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी का सबूत बताया।उन्होंने आरोप लगाया कि सीए स्टोर और ई-मंडी प्रोजेक्ट में भी करोड़ों का घोटाला हुआ है। भाजपा ने मांग की है कि APMC दुकानों की नीलामी नए सिरे से की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।संदीपनि भारद्वाज ने कहा कियह सरकार अली बाबा और चालीस चोरों की तरह काम कर रही है, अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बारिश के बीच सफाई व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरे सीनियर डिप्टी मेयर, फॉगिंग में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बारिश के बीच नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के दूसरे चरण के तहत बुधवार को गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब रोड पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान की अगुवाई सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने की।बारिश के कारण...

डीजल की जगह पेट्रोल डाला, पेट्रोल पंप पर फायरिंग की

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज आरती चौक स्थित कुबेर पेट्रोल पंप पर डीजल की जगह पेट्रोल डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सरेआम हवाई फायर कर दिया। इतना ही नहीं, करीब सवा घंटे बाद 4-5 हथियारबंद युवक दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां खड़ी वेंटो कार में जमकर...

भाजपा प्रधान की वीआईपी फीलिंग: जनता कॉल करे तो सुनने को मिलता है ‘रिकॉर्ड द नेम एंड रीजन ऑफ कॉल’

सुनील शिंगार | लुधियानासमर न्यूज कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं ने लुधियाना का नया जिला प्रधान सुनील मोदगिल को नियुक्त किया है। मानो नए प्रधान साहब को कुर्सी का नशा चढ़ गया हो। वह इस कदर वीवीआईपी फीलिंग लेने लगे हैं कि उन्होंने आम जनता के लिए अपना मोबाइल फोन...

अतिक्रमण की भरमार: फुटपाथ गायब, सड़क पर कब्जा ग्लाडा के फील्ड अफसरों की भूमिका पर उठे सवाल

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज ग्लाडा की ओर से विकसित जमालपुर के सेक्टर-32 और 39 मार्केट में अतिक्रमण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दुकानदारों ने फुटपाथों पर सामान सजा रखा है तो कई जगह सड़क तक कब्जा कर लिया गया है। हालात यह हैं कि जिन फुटपाथों पर लोगों को पैदल चलना चाहिए, वहां...

मोरनी हिल्स के अंबिया गांव में अपनी जानजोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

{बारिश में बढ़ जाता है खतरा, ग्रामीण लाइन बनाकर स्कूली बच्चों को कराते हैं नदी पार; स्थायी पुल बनाने की मांगश्री राम | मोरनी हिल्ससमर न्यूज मोरनी क्षेत्र के अंबिया गांव में बारिश के दिनों में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। गांव तक पहुंचने के लिए नदी पार करना लोगों की मजबूरी बनी हुई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.