Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डलहौजी विधानसभा में 400 करोड़ की विकास योजनाओं पर काम —  डिप्टी सीएम

Chamba, Manjur

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपने एक दिवसीय दौरे पर डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के भलेई पहुंचे। यहां उन्होंने 15 करोड़ रुपये की लागत से बनी उठाऊ पेयजल योजना का विधिवत उद्घाटन किया। इस परियोजना से कई पंचायतों के गांवों को पेयजल सुविधा मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में इस समय लगभग 400 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत इस बार 1200 करोड़ रुपये कम आए हैं, लेकिन राज्य सरकार लगातार केंद्र से संपर्क में है और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस विषय पर हस्तक्षेप की मांग की गई है।भलेई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह पेयजल परियोजना क्षेत्र के कई गांवों की प्यास बुझाएगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि डलहौजी विधानसभा के विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।


“डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। जल जीवन मिशन में इस बार 1200 करोड़ रुपये कम मिले हैं, लेकिन हम केंद्र सरकार से लगातार संपर्क में हैं और इस कमी को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में भीषण आग, कई घंटे बाद भी धधकती रही

Summer express , पंचकूला। अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। कई घंटे तक लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद दोपहर तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। फैक्ट्री से उठती आग की लपटों...

पश्चिमी यमुना नहर में 20 मिनट के अंतराल में मिले दो शव, राखियों ने बढ़ाई चिंता

Summer express ,करनाल। इंद्री क्षेत्र से गुजर रही पश्चिमी यमुना नहर में बुधवार को महज 20 मिनट के अंतराल में दो पुरुषों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एक के बाद एक शव मिलने की सूचना से नहर किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम...

सोलन में डस्टबिन से मिले 24 वोटर कार्ड, इलाके में मचा हड़कंप,मामले की जांच शुरू 

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-: नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 11 में अप्पर सूर्या विहार के समीप एक डस्टबिन से बड़ी संख्या में वोटर कार्ड मिलने का मामला सामने आया है। एक साथ 24 वोटर कार्ड बरामद होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और...

OPS की मांग पर बिजली कर्मियों का शक्ति प्रदर्शन, सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Summer express /शिमला, संजू-:पुरानी पेंशन योजना यानी OPS की बहाली और आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजन की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने बुधवार को शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी एवं अभियंता संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेशभर से कर्मचारी शिमला पहुंचे। कर्मचारियों ने पहले कुमार हाउस...

दिशा की बैठक में अनुराग ठाकुर के तीखे तेवर, विकास कार्यों में देरी पर अधिकारियों को फटकार

Summer express/ऊना,राकेश-:जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक में सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सांसद के तेवर काफी सख्त नजर आए। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से जवाब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.