14 August, 2025
सुपरस्टार रजनीकांत और नागार्जुन की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। लोकेश कनगराज के निर्देशन और सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही दर्शकों में उत्साह की लहर पैदा कर दी। विजयवाड़ा में सुबह 6 बजे हुए प्रीमियर शो में फैंस की भारी भीड़ उमड़ी, पोस्टर्स और कटआउट्स के साथ तालियों और हूटिंग से थिएटर गूंज उठा।
फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, सत्यराज, उपेंद्र और रेबा मोनिका जॉन मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि आमिर खान कैमियो में नजर आते हैं। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का संगीत दिया है।कहानी में रजनीकांत ‘देवा’ के किरदार में हैं—एक गोल्ड स्मगलर, जो बदला लेने के लिए नए और नकारात्मक अंदाज में सामने आता है। नागार्जुन खतरनाक खलनायक ‘साइमन’ के रूप में फिल्म का अहम हिस्सा हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे रजनीकांत की ‘कबाली’ के बाद उनकी सबसे बेहतरीन फिल्म बताया और नागार्जुन को फिल्म की ‘बैकबोन’ कहा।कुली’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर करण जौहर की ‘वॉर 2’ से सीधी टक्कर ले रही है।