Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, युवाओं को मिलेगा ₹9000 भत्ता

हरियाणा  | हरियाणा सरकार ने ग्रुप-C और ग्रुप-D की सरकारी भर्तियों के लिए CET परीक्षा को अनिवार्य कर दिया है। ग्रुप-C पदों के लिए उम्मीदवारों को प्री और मेन्स यानी दो परीक्षाएं देनी पड़ती हैं, जबकि ग्रुप-D में केवल एक परीक्षा होती है। अब तक सरकार इन दोनों श्रेणियों के लिए एक-एक CET आयोजित करती रही है।

यह परीक्षा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा करवाई जाती है और इसी के आधार पर कई भर्तियां पहले ही पूरी हो चुकी हैं। हाल ही में ग्रुप-C पदों के लिए CET 2025 परीक्षा भी सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है और अब अभ्यर्थी इसके नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

युवाओं को मिलेगा ₹9000 मासिक मानदेय

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि CET पास करने वाले युवाओं को 9,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी को CET पास करने के बाद एक साल तक नौकरी नहीं मिलती, तो सरकार अगले 2 साल तक यह आर्थिक मदद देगी।

राज्यपाल ने कहा कि यह योजना आने वाली CET परीक्षा के बाद लागू होगी। इस भत्ते से युवा अपनी पढ़ाई और तैयारी जारी रख सकेंगे और अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी कर पाएंगे।

सरकार का यह फैसला CET भत्ता योजना के रूप में देखा जा रहा है, जिसे युवाओं के हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने पर युवक की मौत, नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहा था संदीप

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त की रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की...

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया...

हरियाणा की राजनीति में पगड़ी पर टिप्पणी और हुड्डा के वीडियो को लेकर घमासान, असीम गोयल ने साधा निशाना

summer express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए आदित्य चौटाला भाषा की मर्यादा और राजनीतिक शिष्टाचार को समझते थे, लेकिन...

साइड देने को लेकर विवाद: पांच युवकों ने बाइक सवार पर बरसाए डंडे, कार छोड़कर फरार हुए आरोपी

summer express, बरवाला। हिसार जिले के बरवाला में  देर रात साइड देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वार्ड नंबर-16 स्थित काली देवी मंदिर के पास कार सवार पांच युवकों ने बाइक सवार युवक पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक को कमर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.