Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बादल फटने से काशंग नैहर क्षतिग्रस्त, पांच गांवों की सिंचाई ठप

Kinnaur, 15 August

 किन्नौर जिले के पंगी–रारंग सीमा क्षेत्र में काशंग में वीरवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। तेज बहाव में काशंग नैहर का बड़ा हिस्सा टूट गया, जिससे थोपन, स्वादेन, रारंग, खादरा और आकपा गांव की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। यह नैहर इन गांवों के खेतों और बागानों के लिए जीवन रेखा मानी जाती है।

कृषि विकास संघ रारंग ने सरकार से जल्द मरम्मत की मांग की

घटना की जानकारी मिलते ही कृषि विकास संघ रारंग की टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची और हालात का निरीक्षण किया। बाद में संघ के पदाधिकारियों ने राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी को नुकसान की पूरी रिपोर्ट दी। मंत्री ने नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को राहत देने और मरम्मत कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।

कृषि विकास संघ रारंग के अध्यक्ष नवरतन नेगी और महासचिव रिंगचेन बिष्ट ने सरकार से आग्रह किया है कि काशंग नैहर को शीघ्र पुनर्स्थापित किया जाए, ताकि पांचों गांवों में सिंचाई फिर से शुरू हो सके। उल्लेखनीय है कि काशंग-जंगी सिंचाई नैहर का पहला चरण 26 किलोमीटर लंबा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीजीआईएमएस रोहतक में डॉ. कुंदन मित्तल पर कार्रवाई, विभाग से भी किया रिलीव

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस), रोहतक में डॉ. कुंदन मित्तल की पुनर्नियुक्ति का मामला एक बार फिर चर्चा में है। मेडिकल सुपरीटेंडेंट (एमएस) के पद पर उनकी पुनर्नियुक्ति पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की रोक के बाद अब उन्हें पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी एंड इंटेंसिव केयर विभाग से भी रिलीव कर...

रेवाड़ी में गिरा न्यूनतम तापमान, नवंबर के पहले सप्ताह से बढ़ेगी ठंड

Summer express, रेवाड़ी। जिले में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के चलते सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और...

लुधियाना में बर्थडे पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, छाती और पीठ में लगीं गोलियां

Summer express, लुधियाना। लुधियाना में अपराध और सरेआम गोलीबारी की घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के प्रसिद्ध पंडित कुलचे-छोले के संचालक के बेटे राहुल शर्मा की बुधवार देर रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने राहुल पर दो गोलियां चलाईं,...

केरल में भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित, बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा

Summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में परासला रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार तड़के भारी बारिश के बीच भूस्खलन होने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। भूस्खलन के कारण बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया। हादसे के बाद रेलवे ने एहतियातन ट्रेन सेवाओं पर रोक लगा दी। छह यात्री ट्रेनों को रद...

पंजाब में 24-25 अक्टूबर को बारिश के आसार, रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक

Summer express, लुधियाना। पंजाब में मौसम में बदलाव के बावजूद तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। खासकर रात के तापमान में सामान्य के मुकाबले करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.