Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खुंडी मराल और डल झील धार्मिक यात्रा: चुराह प्रशासन की तैयारी पूरी – SDM अंकुर ठाकुर

Chamba, Manjur

चंबा जिला की चुराह विधानसभा क्षेत्र में मणिमहेश यात्रा की तर्ज पर शुरू होने जा रही खुंडी मराल और डल झील धार्मिक यात्रा को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रास्तों को बेहतर बनाने के लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय तीसा को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

पहाड़ी इलाका होने के कारण प्रशासन ने पहले से ही सभी विभागों को अलर्ट मोड पर ला दिया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस पूरी यात्रा व्यवस्था में ग्रामीण पंचायती राज विभाग अहम भूमिका निभाएगा, वहीं पुलिस और स्वास्थ्य विभाग भी सुरक्षा व चिकित्सा सेवाओं को सुनिश्चित करेंगे।

उपमंडल चुराह के एसडीएम अंकुर ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रशासन ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। विशेष तौर पर ग्रामीण पंचायती राज विभाग को रास्तों की स्थिति सुधारने और सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भी आदेश दिए गए हैं कि वे सुरक्षा और चिकित्सा सेवाओं पर पूरी तरह ध्यान दें, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में स्थापित पाकिस्तानी पैटन टैंक भारतीय सेना के शौर्य की गाथा का गवाह

1965 के भारत-पाक युद्ध और चविंडा की लड़ाई की याद दिलाता है टैंक स्टेट वार मेमोरियल में स्थापित टैंक को देखने पहुंचते हैं पर्यटक, झुकी हुई तोप बनी आकर्षण का केंद्र राहुल चावला, धर्मशाला-:वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित स्टेट वार मेमोरियल में स्थापित पाकिस्तानी पैटन टैंक भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और वीरता...

त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, सवा क्विंटल खराब मिठाइयां नष्ट

Summer express, जालंधर । त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच अभियान चलाते हुए 10 नमूने लिए। इस दौरान शाहकोट में एक दुकान से करीब सवा क्विंटल बासी और बदबूदार मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। विभाग ने संबंधित दुकानदार का चालान भी किया। जानकारी...

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर टायर फटने से कार खाई में गिरी, चार श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, दौसा । राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार का टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.