गुरदासपुर | जिले में अगले दो दिनों के लिए प्रशासन ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। रावी और उज्ज नदियों में पानी का बहाव करीब 1.50 लाख क्यूसेक तक पहुँचने की संभावना जताई गई है। वहीं ब्यास नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। यह स्थिति जम्मू (कठुआ) क्षेत्र में नाले और नदियों के उफान पर होने के कारण बनी है।
जिला प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए नदियों के किनारों से कम से कम 200 मीटर दूर रहें। प्रशासन ने साफ किया है कि बढ़ते जलस्तर के बीच लापरवाही किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है।
लोगों की मदद के लिए प्रशासन ने टोल फ्री नंबर 1800-180-1852 और 01874-266376 जारी किए हैं। किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क करने की अपील की गई है।