Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

38 घंटे बाद बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे, जाम से निकले वाहन चालक और पर्यटक

Mandi, Dharamveer

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया है। हाईवे खुलने के बाद जाम में फंसे सैकड़ों वाहन चालकों और कुल्लू-मनाली में अटके पर्यटकों ने राहत की सांस ली।

शनिवार रात से मंडी जिले में भारी बारिश के चलते जोगनी मोड़ से नगवाई तक कई जगह भूस्खलन हुआ था, जिसके बाद रविवार तड़के 3 बजे से हाईवे पूरी तरह बंद हो गया था। लगातार मलबा गिरने के कारण बहाली का काम 38 घंटे तक अटका रहाएनएचएआई की मशीनरी और प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार दोपहर तक दवाड़ा और झलोगी के पास से भी मलबा हटा दिया गया। हालांकि झलोगी में दोबारा लैंडस्लाइड होने से हाईवे फिर रुक गया, लेकिन शाम 4 बजे के आसपास इसे पूरी तरह बहाल कर दिया गया।पंडोह चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि हाईवे खुलने के बाद जाम में फंसे वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं पुलिस टीमें लगातार मौके पर तैनात हैं ताकि किसी भी नई लैंडस्लाइड की स्थिति से निपटा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...

चंडीगढ़ में फिलहाल नहीं बढ़ेंगे पार्किंग रेट

चंडीगढ़ में पार्किंग रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। नगर निगम हाउस की सोमवार को हुई बैठक में पार्किंग दरों में बदलाव से संबंधित प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। प्रस्ताव में मौजूदा फ्लैट रेट सिस्टम की जगह समय के आधार पर शुल्क वसूलने की तैयारी थी।विपक्षी पार्षदों ने प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.