Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

निरंकारी मिशन का ‘वननेस वन’ अभियान: सेवा और हरियाली का संगम

Derabassi, 18 August

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘वननेस वन’ परियोजना के पांचवें चरण का आयोजन देशभर के 600 से अधिक स्थलों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

इसी कड़ी में डेरा बस्सी ब्रांच के सेवादारों ने निकटवर्ती सैदपुरा के मैदान में 100 पौधे लगाए। इस दौरान वन मित्तर टीम सोसाइटी ने “एक-एक तेरा प्रण” संकल्प के तहत विशेष सहयोग दिया। सेवादल की वर्दीधारी बहनों और जवानों ने पूरे समर्पण भाव से सेवा निभाई।

हरियाली के साथ मानवीय जिम्मेदारी

संत निरंकारी मंडल के सचिव  जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि ‘वननेस वन’ अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव को प्रकृति से जोड़ने और सह-अस्तित्व की भावना को मजबूत करने का एक प्रयास है।

डेरा बस्सी की संयोजक बहन गुरचरण कौर जी ने बताया कि 2021 में शुरू हुआ यह अभियान आज हरे-भरे लघु वनों का रूप ले चुका है। इनमें प्रवासी पक्षियों की वापसी और जैव विविधता का पुनरुत्थान देखा जा रहा है, जो इस प्रयास की सफलता का प्रतीक है।

सेवा और संस्कार का संदेश

‘वननेस वन’ केवल पेड़ लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक साधना है जो पर्यावरण संरक्षण को जीवन का संस्कार बना रही है। इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली से भरपूर वातावरण सुरक्षित करना है। लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प इन्हें घने और आत्मनिर्भर वनों में परिवर्तित करेगा।

विशेष उपस्थितियाँ

इस अवसर पर सेवादल संचालक दर्शन लाल, शिक्षक अजे कुमार, रविन्द्र बांसल, जसपाल सिंह एसडीओ, बलकार सिंह व संजीव कुमार पंच सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.