Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधानसभा में हंगामा, हिमकेयर पर घिरे CM… अस्पतालों पर 364 करोड़ की देनदारी, मरीज भटक रहे दर-दर

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सदन में तीखा हंगामा देखने को मिला। प्रश्नकाल के दौरान हिमकेयर योजना से जुड़े सवाल पर सरकार की ओर से मिले जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन किया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमकेयर योजना की स्थिति बेहद दयनीय है। अस्पतालों पर 364 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां लंबित हैं और हालात ऐसे हैं कि लोगों को इलाज कराने के लिए अपने जेवर तक गिरवी रखने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंबा सहित कई जिलों में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां अस्पतालों ने योजना के तहत इलाज से इनकार कर दिया।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि जब विपक्ष ने सदन में इस विषय पर मार्मिक घटनाओं का उल्लेख किया, तो मुख्यमंत्री और मंत्रीगण मुस्कुराते रहे। उन्होंने कहा कि “प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था का बेड़ा गर्क हो चुका है और सरकार केवल कागजों पर योजनाएं चलाने का दावा कर रही है।मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन में उनकी स्थिति हास्यास्पद हो गई है। मुख्यमंत्री के बाद मंत्री और विधायक जवाब देते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है। यह प्रदेश के लिए चिंताजनक स्थिति है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.