Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्रिटेन में बुजुर्ग सिखों पर हमला, उतारी गई पगड़ी

ब्रिटेन  | ब्रिटेन के वॉल्वरहैम्प्टन रेलवे स्टेशन के पास एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन युवकों ने दो बुजुर्ग सिखों पर बीच सड़क पर हमला कर दिया और इस दौरान एक बुजुर्ग की पगड़ी भी जबरन उतार दी गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भारी आक्रोश फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवकों ने अचानक बुजुर्ग सिखों को घेरकर उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान हुई हाथापाई में एक सिख की पगड़ी उतर गई, जिसे लेकर समुदाय में गहरा रोष है। पुलिस ने हमलावर युवकों को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।

सुखबीर बादल ने जताई कड़ी आपत्ति

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर से ब्रिटेन सरकार के सामने यह मुद्दा उठाने की अपील की है। बादल ने कहा कि पगड़ी का अपमान न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाता है बल्कि यह नफरत और भेदभाव की मानसिकता को दर्शाता है।

ब्रिटिश पुलिस की सफाई और बढ़ता गुस्सा

ब्रिटिश पुलिस का कहना है कि घटना बेहद गंभीर है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच जारी है। हालांकि, आरोपियों को जमानत पर छोड़े जाने के बाद यूके समेत भारत में भी सिख समुदाय के बीच गुस्सा और चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। समुदाय लगातार मांग कर रहा है कि ब्रिटेन सरकार सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और नस्लीय हिंसा पर कड़े कानून लागू

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.