Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घर में अकेली महिला की दर्दनाक मौत, मिला लहूलुहान शव

बहादुरगढ़ | शहर के सेक्टर-9 में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का शव घर के अंदर लहूलुहान अवस्था में मिला। महिला का गला लकड़ी काटने वाले इलेक्ट्रॉनिक कटर से कटा हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थी और इसी परेशानी के चलते उसने खुदकुशी का कदम उठाया।

जानकारी के मुताबिक मृतका रजनी अपने पति राजीव और दो बच्चों के साथ सेक्टर-9 में रहती थी। राजीव एयर इंडिया में सीनियर एसोसिएट है। घर में रिनोवेशन का काम चल रहा था और सुबह के समय वह जूस लेने के लिए बाहर गया हुआ था। लौटने पर उसने घर के अंदर ग्राइंडर की आवाज तो सुनी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जब उसने जाली का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गया। फर्श पर उसकी पत्नी रजनी लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी।

राजीव तुरंत उसे ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। महिला पिछले दो साल से डिप्रेशन का इलाज करवा रही थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीयू में जीत से भाजपा के लिए पंजाब के युवाओं का समर्थन साफ़

summer express , अमृतसर | पंजाब में बीजेपी को लाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए, अमृतसर नॉर्थ के नेता अक्षय शर्मा ने गुरुवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) स्टूडेंट काउंसिल चुनाव में एबीवीपी की जीत को 2027 में बदलाव की शुरुआत बताया। अक्षय शर्मा ने आज दोपहर अमृतसर में अंकित बिधान का स्वागत करते हुए...

सलेम टाबरी में नशा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी, कई जगहों से नशीला पदार्थ बरामद

summer express , लुधियाना । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इलाके में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने करीब आधा दर्जन संदिग्ध तस्करों के घरों पर एक साथ छापेमारी कर तलाशी ली। इस दौरान कई ठिकानों से नशीला पदार्थ बरामद...

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बादल छाए: हल्की बारिश के आसार, AQI 122

summer express , नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलग-अलग मौसम केंद्रों पर तापमान में अंतर देखने को मिला। पालम में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि लोदी रोड पर 27.2 डिग्री...

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.