Kaithal, 20 August
दुपहिया वाहन चोरों पर शिकंजा कसते हुए सीआईए-1 कैथल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गांव पाडला निवासी 27 वर्षीय संजीव को काबू कर उसके कब्जे से कुल 8 चोरीशुदा बाइक बरामद की हैं।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने 7 बाइक कैथल शहर व सिविल लाइन क्षेत्र से तथा 1 बाइक रोहतक से चोरी की थी। आरोपी मुख्यतः स्पलेंडर प्लस और डीलक्स बाइक को ही निशाना बनाता था। चोरी की गई सभी मोटरसाइकिलें आरोपी ने एक खंडहर में छुपा रखी थीं।सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में एएसआई राजीव कुमार व एएसआई बिजेंद्र सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। पुलिस पूछताछ के बाद बुधवार को उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डीएसपी हेडक्वार्टर बीर-भान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आमजन को चाहिए कि वाहन हमेशा सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, उचित लॉकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।