राज कुंद्रा की पहली पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ का ट्रेलर रिलीज..गीता बसरा संग दिखे नए अवतार में
August 20, 2025
20 August,2025 बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अब अभिनय की दुनिया में कदम रख चुके हैं। उनकी पहली पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ है और इसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।फिल्म में राज कुंद्रा ‘करमजीत सिंह’ का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत में उनका दमदार डायलॉग सुनाई देता है, जिसके बाद उनकी बॉक्सिंग और एक्टिंग दोनों सफर की झलक दिखाई जाती है। कहानी एक संघर्षशील इंसान की है, जो सपनों और रिश्तों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है।इस फिल्म में अभिनेत्री गीता बसरा करमजीत की पत्नी सिम्मी का रोल निभा रही हैं। दोनों की खुशहाल जिंदगी एक झूठ के सामने आने के बाद बदल जाती है, और रिश्ते में खटास आ जाती है। सिम्मी के पिता तक करमजीत को ताना मारते हैं कि वह “हीरो से डाकू” बन गया है।ट्रेलर के अंत में करमजीत अपने करियर में नया मोड़ लेते हैं और बॉक्सिंग की दुनिया में वापसी करने का फैसला करते हैं।राज कुंद्रा की इस फिल्म के लिए शिल्पा शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “पंजाबी सिनेमा को नया हीरो मिल गया है, लेकिन मेरे लिए वह हमेशा से ही हीरो है।”मेहर’ 5 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Summer express, फगवाड़ा | शहर में साइबर ठगों ने एक बार फिर ऑनलाइन निवेश के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। इस बार एक युवती को शातिर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम पुलिस जिला कपूरथला ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज...
Summer express, अमृतसर | पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। अमृतसर और मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक...
Summer express, जालंधर | शहर के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रैवल्स की दुकान में हुई लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के...
Summer express,अजनाला | फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के पास स्थित पीर बाबा की जगह पर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत घर के अंदर रखे चिराग से हुई,...
Summer express, नई दिल्ली | संसद के विशेष सत्र में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा राजनीतिक टकराव देखने को मिला। सरकार ने इन दोनों विधेयकों सहित तीन अहम प्रस्तावों को लोकसभा में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की, जबकि विपक्ष ने इनका...
हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली। चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।