Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बड़ी सफलता:  रोहित गोदारा गैंग के शूटर गिरफ्तार

बहादुरगढ़ | हरियाणा से बड़ी सफलता की खबर सामने आई है। एसटीएफ बहादुरगढ़ और गुरुग्राम सेंट्रल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात गढ़ी हसरू (गुरुग्राम) के पास रोहित गोदारा गैंग के दो सक्रिय शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ टीम को देर रात सूचना मिली कि बदमाश गढ़ी हसरू के पास छिपे हुए हैं। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इंस्पेक्टर राकेश कुमार और ASI संदीप की अगुवाई में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर सेक्टर-10ए स्थित गुरुग्राम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार बदमाश और बरामदगी

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नितिन पुत्र देवेंद्र और यशपाल पुत्र मनोहर सिंह के रूप में हुई है। दोनों रेवाड़ी जिले के गांव औलांत के निवासी हैं और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो देसी कट्टे, तीन खाली खोखे, दो मिस राउंड और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

गंभीर मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक, नितिन पर अपहरण, पॉक्सो, लूट, हमला और हथियार रखने सहित कुल 8 मामले दर्ज हैं, जबकि यशपाल पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित 2 मामले दर्ज हैं।

पिछली घटना

19 अगस्त को रेवाड़ी में हुई एक रेड के दौरान इन बदमाशों ने पलवल एसटीएफ टीम पर हमला किया था। इस हमले में एसटीएफ पलवल के इंचार्ज इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर गोली लगने से घायल हो गए थे। इसके बाद से ही दोनों बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई थी।

इस गिरफ्तारी के बाद रोहित गोदारा गैंग पर पुलिस की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजोखरा साहिब विवाद: एक और सिख युवक जेल से रिहा, झिंडा ने गुरसिमरन मंड को दी चेतावनी

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। पंजोखरा साहिब विवाद के बाद दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में हिरासत में लिए गए सिख युवाओं की रिहाई का सिलसिला जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ सिख संगत की बैठक के बाद युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने और उन्हें चरणबद्ध तरीके से रिहा करने...

नारनौल में युवक पर फायरिंग: पेट में लगी गोली, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

summer express ,नारनौल। नारनौल के घाटासेर गांव में देर रात विवाद के दौरान एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में अतर सिंह नामक युवक के पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर...

बहादुरगढ़ में बड़ा रिकॉर्ड घोटाला या लापरवाही? गरीबों के नाम दर्ज हुए 13-13 प्लाट, कट गया BPL राशन

summer express ,बहादुरगढ़। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज गलत संपत्तियों ने बहादुरगढ़ के गरीब और श्रमिक परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई ऐसे लोगों के नाम परिवार पहचान पत्र में एक से लेकर 13 तक प्लाटों की प्रॉपर्टी आईडी दर्ज हो गई हैं, जबकि उनके पास खुद की जमीन या मकान तक नहीं है। संपत्ति...

भिवानी कांग्रेस बैठक में फौजी-नरवाल गुट भिड़े, नारेबाजी से मचा हंगामा

summer express , भिवानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और एकजुटता का संदेश देने पहुंचे हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के सामने ही पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। भिवानी के तिलक भवन में आयोजित जिलास्तरीय संवाद बैठक के दौरान पूर्व विधायक रामकिशन फौजी और बवानीखेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रदीप नरवाल...

हिसार में SBI असिस्टेंट मैनेजर की संदिग्ध मौत, नहर में मिला शव

summer express , हिसार। शहर की डिफेंस कॉलोनी निवासी और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत 40 वर्षीय विनय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोपहर उनका शव पातन गांव के पास माइनर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.