Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

साउथ अमेरिका के ड्रेक पैसेज में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

अमेरिका  | दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका के बीच स्थित खतरनाक समुद्री क्षेत्र ड्रेक पैसेज में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भारतीय समयानुसार सुबह 7:46 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 दर्ज की गई।

भूकंप का केंद्र और गहराई

भूकंप का केंद्र अक्षांश 60.26° दक्षिण और देशांतर 61.85° पश्चिम पर स्थित रहा। ज़मीन के भीतर हलचल की गहराई 36 किलोमीटर मापी गई। यह इलाका दुनिया के सबसे संकीर्ण और खतरनाक समुद्री मार्गों में गिना जाता है।

सुनामी का खतरा

इस शक्तिशाली भूंकप के बाद आसपास के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। हालांकि, अब तक किसी भी तरह की जान-माल की हानि की सूचना सामने नहीं आई है। एहतियात के तौर पर राहत-बचाव दल अलर्ट पर हैं और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आफ्टरशॉक्स की आशंका

विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र में अभी भी आफ्टरशॉक्स यानी दोबारा झटके आने का खतरा बना हुआ है। समुद्र में मौजूद जहाज़ों और तटीय इलाकों को उच्च सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

ड्रेक पैसेज क्यों है खतरनाक?

ड्रेक पैसेज पहले से ही अपनी तेज़ हवाओं, उग्र समुद्री लहरों और पल-पल बदलते मौसम के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि वैज्ञानिक और समुद्रविज्ञानी इसे हमेशा से रिसर्च का अहम विषय मानते आए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.