Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में हत्या, पत्नी-बेटे ने रचा हैरान कर देने वाला खेल

फरीदाबाद  |  फरीदाबाद के सेक्टर-75 स्थित टेरा सोसाइटी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर हरवीर की उसकी पत्नी संगीता और बेटे साहिल (22) ने मिलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को बोरे में बंद कर अरावली के जंगलों में फेंक दिया और घरवालों को भ्रमित करने के लिए झूठी कहानियां गढ़ते रहे।

गायब होने की कहानी, फिर खुला राज

जानकारी के अनुसार हरवीर 10 जुलाई से अचानक लापता हो गया था। जब भी घरवालों ने उसकी पत्नी और बेटे से पूछा तो दोनों यही कहते रहे कि हरवीर नेपाल घूमने गया है। यहां तक कि शक दूर करने के लिए हरवीर के मोबाइल से उसके भाई को मैसेज भी भेजा गया कि वह अब वापस नहीं आएगा।
लेकिन लंबे समय तक फोन बंद रहने और बातों में गोलमोल जवाब मिलने पर भाई कुलवीर सिंह मलिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पूछताछ की तो मां-बेटे ने सच कबूल कर लिया। इसके बाद साहिल की निशानदेही पर 21 अगस्त को अरावली के जंगलों से हरवीर का शव बरामद किया गया।

सात लाख रुपये बने विवाद की जड़

पुलिस जांच में पता चला कि हत्या की असली वजह पैसों का विवाद था। दरअसल, हरवीर ने घर में करीब सात लाख रुपये रखे थे, जिन्हें संगीता और साहिल ने अपने शौक पूरे करने में खर्च कर दिया। जब हरवीर को इसकी जानकारी हुई तो घर में झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बना डाली। 11 जुलाई को साहिल ने पिता के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मां की मदद से शव को बोरे में भरकर सुनसान इलाके में फेंक दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप बरामद; छह लोग हिरासत में

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने बीरता क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर छह लोगों को डिटेन किया है। मौके से 41 मोबाइल फोन और सात लैपटॉप बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में...

मुख्यमंत्री सुक्खू का जयराम पर पलटवार, बोले- पिछली सरकार ने लिया 43,261 करोड़ का कर्ज

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति, सरकारी कर्ज और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में 43,261 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था। सुक्खू ने कहा...

कजैल बाजार में दुकानों की छत पर रातभर फंसा रहा बैल, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची बेजुबान की जान

रोहित महाजन और समाजसेवी सुनील कुमार ने बचाव कार्य में निभाई अहम भूमिका Summer express/बिलासपुर, सुभाष- :कजैल बाजार में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां एक बैल दुकानों की छत पर चढ़ गया और पूरी रात वहीं फंसा रहा। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बिना देर किए बैल को सुरक्षित...

बिजली हड़ताल के बीच युवक ने किराये पर इन्वर्टर-बैटरी मंगवाकर कराई रजिस्ट्री

Summer express, खरखौदा (सोनीपत)। प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसका असर सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी पड़ रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच खरखौदा के लघु सचिवालय में रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक युवक ने...

सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की रंजिश में घर पर की फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद: फरीदाबाद के नगला एनक्लेव पार्ट-2 में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष उर्फ भूरा (22) और रंजित उर्फ चिन्ना (19), निवासी उत्तम नगर पार्ट-2, नगला गाजीपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.