Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्रीलंका पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार

नई दिल्ली | श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को कोलंबो स्थित क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने उन्हें हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार, विक्रमसिंघे सीआईडी कार्यालय अपने पुराने भ्रष्टाचार मामले में बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। इसी दौरान अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार किया। अब उन्हें कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

रानिल विक्रमसिंघे जुलाई 2022 में गोटाबाया राजपक्षे के शेष कार्यकाल के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति बने थे। उनकी नियुक्ति के दौरान और उसके बाद कथित भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के खिलाफ महीनों तक विरोध प्रदर्शन चले थे।

श्रीलंका में साल 2022 में आए गंभीर वित्तीय संकट के लिए राजपक्षे को जिम्मेदार माना गया। रानिल विक्रमसिंघे ने सितंबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में भी हार का सामना किया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

आइटीआइ में दाखिला लेने वाले गरीब विद्यार्थियों को दो हजार रुपये स्टाइपेंड

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। इसके पीछे सरकार की सोच है कि विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह...

सेक्टरों और कालोनियों में अब एक मंजिल पर बन सकेगा सिर्फ एक घर

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, करनाल, हिसार, झज्जर, रोहतक और साेनीपत सहित विभिन्न शहरों में अब सेक्टरों और कालोनियाें में एक मंजिल पर सिर्फ एक फ्लैट बनाया जा सकेगा। एक बिल्डिंग में अधिकतम चार मंजिल तक बनाने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें प्रत्येक फ्लोर पर एक घर बनाने की अनुमति होगी। अभी...

एनजीओ पर नियंत्रण को लेकर तेज हुई बहस

गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के कामकाज और विदेशी फंडिंग की निगरानी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। विधि विशेषज्ञों और नागरिक समाज से जुड़े कुछ संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार ने हाल के वर्षों में नए कानून लाने के बजाय मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत नियमों, अधिसूचनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं...

मोंगला बंदरगाह को लेकर बांग्लादेश-चीन सहयोग पर भारत की नजर

बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े समुद्री बंदरगाह मोंगला पोर्ट को लेकर दक्षिण एशिया में नई रणनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। हाल के घटनाक्रमों के बाद यह दावा किया जा रहा है कि बंदरगाह के विकास और संचालन में चीनी कंपनियों की भूमिका बढ़ने से क्षेत्र में चीन की रणनीतिक मौजूदगी मजबूत हो सकती है।...

चीन के नए शक्तिशाली एआई मॉडल ने अमेरिका की चिंता बढ़ाई

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की वैश्विक दौड़ में चीन ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी मजबूत कर दी है। चीनी एआई कंपनी जिपू एआई ने अपना नया ओपन-वेट एआई मॉडल जीएलएम-5.2 पेश किया है। शुरुआती परीक्षणों में दावा किया गया है कि यह मॉडल साइबर सुरक्षा, कोड विश्लेषण और सॉफ्टवेयर में खामियां खोजने जैसे विशेष क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.