Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति में होने जा रहे बड़े बदलाव

22 August, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़े बदलाव की तैयारी है। हाल ही में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल जून 2026 तक बढ़ा दिया गया था, वहीं अब पैनल में दो नए चयनकर्ताओं की नियुक्ति की संभावना जताई जा रही है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई चयन समिति में दो नए चेहरे शामिल करने जा रही है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर तय की गई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि किन मौजूदा चयनकर्ताओं की जगह नए चयनकर्ताओं की नियुक्ति होगी। बोर्ड ने इतना जरूर संकेत दिया है कि नए चयनकर्ता सेंट्रल और साउथ जोन से आ सकते हैं।

प्रज्ञान ओझा का नाम सबसे आगे

साउथ जोन से प्रज्ञान ओझा के चयन की संभावना जताई जा रही है। वे एस शरत की जगह ले सकते हैं, जिनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है। हालांकि, सेंट्रल जोन से आने वाले चयनकर्ता का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।

चयनकर्ता पद की योग्यता

राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए वही योग्यता लागू होगी, जो पहले से तय है। उम्मीदवार को कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 प्रथम श्रेणी मैच खेलने का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा, 10 वनडे या 20 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को भी पात्र माना जाएगा। चयनकर्ताओं का कॉन्ट्रैक्ट हर साल नवीकृत किया जाता है। बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक, यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

मौजूदा चयन समिति

इस समय चयन समिति की अगुवाई अजीत अगरकर कर रहे हैं। उनके साथ एसएस दास, सुब्रतो बनर्जी, अजय रात्रा और एस शरत सदस्य हैं। हाल ही में इसी समिति ने एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का चयन किया था। चयन समिति का दायित्व सिर्फ सीनियर टीम तक सीमित नहीं होता, बल्कि जूनियर स्तर की टीमों के चयन की जिम्मेदारी भी इन्हीं पर होती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

IMD का बड़ा अपडेट: जुलाई में सामान्य से कम बारिश, कई राज्यों में बढ़ेगी गर्मी

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी और कमजोर मानसून गतिविधियों के बीच लोगों की चिंता बढ़ गई है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर बारिश कब तेज होगी और गर्मी से राहत कब मिलेगी। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून और जुलाई...

बटाला में पुलिस मुठभेड़: फिरौती और फायरिंग मामलों का आरोपी बिल्ला चिज्जड़ गोली लगने से घायल

Summer express, बटाला। पंजाब के बटाला शहर में फिरौती और फायरिंग की कई घटनाओं में वांछित आरोपी मलकीत सिंह उर्फ बिल्ला चिज्जड़ (28) पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए अलीवाल क्षेत्र में नहर किनारे ले जाया गया था, जहां उसने...

नाइजीरिया में स्कूल पर बड़ा आतंकी हमला, 36 छात्रों और 3 शिक्षकों का अपहरण

Summer express, अबुजा/बोर्नो। नाइजीरिया के अशांत पूर्वोत्तर क्षेत्र से एक बड़ी और चिंताजनक घटना सामने आई है। बोर्नो प्रांत में भारी हथियारों से लैस हमलावरों ने एक माध्यमिक विद्यालय पर हमला कर 36 छात्र-छात्राओं और तीन शिक्षकों का अपहरण कर लिया। इस हमले में एक शिक्षक की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को...

हमीरपुर में फिट इंडिया जागरूकता दौड़ आयोजित, सांसद अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर, अरविंद-: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ हमीरपुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ चिल्ड्रन...

पार्षद भारती के कार्यालय पहुंचे विधायक पप्पी लोगों की समस्याएं सुन मौके पर किया समाधान

नीलकमल मोनू | लुधियानाक्षेत्र के विधायक पप्पी आज पार्षद निक्कू भारती के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कार्यालय पहुंचे। विधायक पप्पी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.