Facebook-f Youtube X-twitter

जल शक्ति विभाग पैरा वर्कर्स  विधानसभा करेंगे घेराव…सरकार को दी हड़ताल की चेतावनी

Shimla, Sanju

जल शक्ति विभाग पैरा वर्कर संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 26 अगस्त को विधानसभा के समीप प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर सरकार ने जल्द विचार नहीं किया तो वे पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे।

2017 में भर्ती हुए पैरा वर्कर्स का कहना है कि सात वर्षों से लगातार सेवा देने के बावजूद उनके लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई। अस्थायी रूप से काम कर रहे कर्मचारियों ने सरकार पर बेरुखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मांगों को लगातार अनसुना किया गया है।

संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया था,लेकिन न तो वार्ता के लिए बुलाया गया और न ही समस्याओं पर चर्चा हुई।उन्होंने कहा कि कर्मचारी मजबूर होकर विधानसभा घेराव करेंगे।शर्मा ने आरोप लगाया कि भारी बरसात में भी पैरा वर्कर्स अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, कई कर्मचारियों की दुर्घटनाओं में जान जा चुकी है, लेकिन सरकार ने कोई राहत नहीं दी।यहां तक कि कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं मिल रही।उन्होंने कहा कि मल्टीपरपज वर्कर्स को 5500 रुपये वेतन दिया जा रहा है, जबकि पैरा पंप ऑपरेटर और पैरा फीटर को 6600 रुपये मिलते हैं। कई कर्मचारी घर से 80 किलोमीटर दूर ड्यूटी कर रहे हैं और इस वेतन में गुजारा मुश्किल है। आर्थिक तंगी के चलते कुछ कर्मचारियों ने आत्महत्या तक कर ली है।

महेश शर्मा ने साफ चेतावनी दी कि 26 अगस्त को पैरा वर्कर्स विधानसभा के समीप विशाल प्रदर्शन करेंगे और यदि सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.