Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डिप्टी सीएम की बेटी से सगाई के बाद SDM सचिन शर्मा ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश

Chintpurni, Vikas

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पुत्री आस्था अग्निहोत्री से सगाई होने के उपरांत एसडीएम अंब सचिन शर्मा अपने माता-पिता सहित माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माता रानी के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की और कन्या पूजन भी किया।

मंदिर में मिला आशीर्वाद

मंदिर परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस अवसर पर एसडीएम सचिन शर्मा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मंदिर अधिकारी अजय मड़ियाल, मंदिर ट्रस्टी तिलक राज कालिया तथा पुजारी नव कालिया सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का परिवार

हिमाचल प्रदेश के पहले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने 11 दिसंबर 2022 को पदभार संभाला था। वर्तमान में वे जल शक्ति, परिवहन, भाषा, कला और संस्कृति विभागों की जिम्मेदारी देख रहे हैं। उनकी पुत्री आस्था अग्निहोत्री एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम द्वारा शाम लगभग 4 बजे अपनी पुत्री की सगाई का ऐलान सोशल मीडिया पर किया गया, जिसके बाद शाम करीब 7 बजे एसडीएम सचिन शर्मा अपने परिवार संग माता चिंतपूर्णी के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.