Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सौरव गांगुली बने प्रिटोरिया कैपिटल्स के मुख्य कोच, दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग में करेंगे नई शुरुआत

25 August, 2025

भारतीय क्रिकेट के “दादा” और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली अब एक नई भूमिका में नजर आएंगे। पहली बार किसी पेशेवर टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालने वाले गांगुली को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने आगामी दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग (2026 सीज़न) के लिए अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। यह घोषणा टीम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की।

गांगुली इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे, जिनके नेतृत्व में टीम पिछले सीज़न में 10 में से केवल 2 ही मैच जीत पाई थी। खराब प्रदर्शन के चलते ट्रॉट ने पद छोड़ा था।53 वर्षीय गांगुली पिछले साल से प्रिटोरिया कैपिटल्स की मूल कंपनी जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के क्रिकेट निदेशक के रूप में जुड़े हुए थे। साथ ही वह दिल्ली कैपिटल्स (आईपीएल और डब्ल्यूपीएल) के क्रिकेट निदेशक और मेंटर के रूप में भी काम कर चुके हैं।टीम ने इंस्टाग्राम पर गांगुली की नियुक्ति को लेकर कहा – “राजकुमार हमारे खेमे में राजसम लाने के लिए तैयार हैं! हमें सौरव गांगुली को अपना नया मुख्य कोच घोषित करते हुए बहुत खुशी हो रही है।”गौरतलब है कि गांगुली ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट प्रशासन और सलाहकार भूमिकाओं में सक्रिय रहते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष, बंगाल क्रिकेट संघ अध्यक्ष और वर्तमान में आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया है।

अब प्रिटोरिया कैपिटल्स को उम्मीद है कि गांगुली की अगुवाई में टीम अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी। खिलाड़ियों की नीलामी 9 सितंबर को होगी और गांगुली खुद टीम के चयन और रणनीति में अहम भूमिका निभाएंगे।2026 का सीज़न 26 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक खेला जाएगा। विश्व कप को देखते हुए इस बार लीग का शेड्यूल पहले तय किया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.