Kangra, Vikas
लोहारा क्षेत्र में तीन दिन से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार रात से लोहारा खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा और सोमवार सुबह तक पानी हाई स्कूल के परिसर तक पहुंच गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों को एहतियातन बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
ग्रामीण इलाकों में कई सड़कें जलभराव से बाधित हो गई हैं और खेतों में खड़ी फसलें भी डूबने लगी हैं। बाज़ार और रिहायशी इलाकों में पानी घुस जाने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।आपदा प्रबंधन विभाग की टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे खड्ड और नालों के किनारों पर न जाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। वहीं, स्थानीय लोग चिंता जता रहे हैं कि यदि बारिश का क्रम ऐसे ही जारी रहा तो खतरा और बढ़ सकता है।