Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यहूदी विरोधी हमलों पर ऑस्ट्रेलिया का वार, ईरान पर आरोप

कैनबरा | ऑस्ट्रेलिया और ईरान के बीच राजनयिक तनाव गहरा गया है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने दावा किया है कि हाल ही में देश में हुए यहूदी विरोधी हमलों के पीछे सीधे तौर पर ईरानी सरकार का हाथ है। इस खुलासे के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा कदम उठाते हुए ईरानी राजदूत को देश से निष्कासित करने का आदेश दे दिया है।

प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री अल्बनीज़ ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा खुफिया संगठन (ASIO) को विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है। इन सूचनाओं के आधार पर स्पष्ट हुआ कि मेलबर्न की एक मस्जिद और सिडनी के एक रेस्टोरेंट पर हुए हमलों में ईरान समर्थित तत्व शामिल थे। कुछ घटनाओं का तो सीधा निर्देशन ईरानी सरकार द्वारा किया गया था।

ईरान ने छुपाई अपनी भूमिका

अल्बनीज़ ने यह भी कहा कि ईरान ने इन हमलों में अपनी संलिप्तता को छिपाने की कोशिश की, लेकिन ASIO की गहन जांच और मूल्यांकन से ईरानी प्रभाव की पुष्टि हो गई।

2023 से बढ़े यहूदी विरोधी हमले

गौरतलब है कि 2023 में हमास-इज़राइल युद्ध शुरू होने के बाद से ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर हमलों की घटनाओं में अचानक वृद्धि हुई है। खासतौर पर सिडनी और मेलबर्न में यहूदी विरोधी गतिविधियों ने चिंता बढ़ाई है।

रिश्तों पर पड़ेगा असर

ईरानी राजदूत को निष्कासित करने का ऑस्ट्रेलियाई सरकार का यह फैसला दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों पर गहरा असर डाल सकता है। यह कदम साफ संकेत देता है कि ऑस्ट्रेलिया अपनी धरती पर विदेशी हस्तक्षेप और सांप्रदायिक हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.