Facebook-f Youtube X-twitter

गुड़गांव में पुलिसकर्मियों पर हमले बढ़े, दो दिन में तीसरा मामला

गुड़गांव  | गुड़गांव में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले दो दिनों में यह तीसरा मामला है जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। ताजा घटना बादशाहपुर थाना क्षेत्र की है, जहां झगड़े की सूचना पर पहुंचे इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल (ERV) के स्टाफ पर शराब के नशे में धुत एक महिला और पुरुष ने हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार, ईआरवी इंचार्ज सुभाष चंद ने शिकायत में बताया कि उन्हें फाजिलपुर गांव में विवाद की सूचना मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि दोनों पक्ष नशे में थे। पुलिस ने जब समझाने की कोशिश की तो महिला और पुरुष ने धक्का-मुक्की कर पुलिसकर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह आरोपियों को काबू कर लिया गया। उनकी पहचान एटा (उत्तर प्रदेश) निवासी शिव कुमार और गीता के रूप में हुई, जो फिलहाल फाजिलपुर में किराए पर रहते हैं। दोनों के खिलाफ बादशाहपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज

आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(1), 121(2), 132, 221, 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

लगातार सामने रहे मामले

इससे पहले भोंडसी क्षेत्र में भी पुलिस टीम पर हमला हुआ था। यहां झगड़े की सूचना पर पहुंची ईआरवी टीम पर एक युवक ने हथौड़े से हमला कर पुलिसकर्मी को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है।

इसी तरह, रविवार देर रात होंगकोंग बाजार के पास चेकिंग के दौरान कार सवार युवक-युवती ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और अभद्रता की थी। दोनों शराब के नशे में थे और बाद में गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.