Facebook-f Youtube X-twitter

मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा ऐलान, शिक्षा ढांचे को नई दिशा

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधानसभा के मानसून सत्र में ऐलान किया कि राज्य सरकार की नीति के तहत हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक सरकारी कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इस कड़ी में पलवल जिले के जनौली गाँव के आसपास पहले से ही सात सरकारी कॉलेज संचालित हैं।

मुख्यमंत्री सैनी विधायक रघुवीर तेवतिया के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बेटियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए दूरदर्शी नीति अपनाई थी और कॉलेज खोलने का रोडमैप तैयार किया था, जिससे अब हर 20 किलोमीटर पर उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

वर्तमान स्थिति पर जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि जनौली से 6 किलोमीटर दूर राजकीय महाविद्यालय पलवल में 560 छात्र और 733 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। इस कॉलेज की कुल क्षमता 1293 सीटों की है। वहीं, जनौली से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय मंडकौला में 339 छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2015 से जनौली में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) संचालित हो रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षक प्रशिक्षण की सुविधा मिल रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.