Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अलास्का में फाइटर जेट क्रैश

अलास्का  | अलास्का के बर्फीले आसमान में अमेरिकी वायुसेना का अत्याधुनिक F-35 लड़ाकू विमान एक खतरनाक हादसे का शिकार हो गया। हादसा उस समय हुआ जब विमान के लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि पायलट की सूझबूझ और बहादुरी ने बड़ी त्रासदी को टाल दिया।

50 मिनट तक हवा में चला जंग

जेट में समस्या आने के बाद भी पायलट ने हिम्मत नहीं हारी और लगभग 50 मिनट तक हवा में ही इंजीनियरों के साथ वीडियो कॉल पर समाधान खोजने की कोशिश करता रहा। दो बार “टच एंड गो” लैंडिंग का प्रयास भी किया गया, लेकिन नाक वाला गियर जाम ही रहा। अंततः स्थिति बिगड़ने पर पायलट को पैराशूट के जरिए विमान से बाहर निकलना पड़ा और उसकी जान बच गई।

बर्फ बनी हादसे की वजह

जांच में सामने आया कि हाइड्रोलिक फ्लूड में पानी जमने से मुख्य लैंडिंग गियर ने काम करना बंद कर दिया। माइनस 18 डिग्री तापमान में यह फ्लूड बर्फ में बदल गया और गियर एक तरफ तिरछा फंस गया। इस वजह से विमान का कंट्रोल पूरी तरह बिगड़ गया।

जांच में चौंकाने वाले खुलासे

रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि उड़ान के दौरान लिए गए फैसलों और खतरनाक सामग्री के मैनेजमेंट में लापरवाही हुई। यही नहीं, हादसे के 9 दिन बाद उसी एयरबेस पर एक और विमान में भी ऐसी ही खराबी आई, हालांकि वह सुरक्षित लैंड कराने में कामयाब रहा।

महंगा और विवादित प्रोजेक्ट

गौरतलब है कि F-35 प्रोग्राम पहले से ही विवादों में रहा है। इसकी लागत 2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा बताई जा रही है और यह 2088 तक जारी रहेगा। 2021 में इसकी कीमत जहां करीब 136 मिलियन डॉलर थी, वहीं 2024 तक घटकर 81 मिलियन डॉलर रह गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

18 सितंबर को हमीरपुर में 1.31 लाख बच्चों और युवाओं को मिलेगी कृमिनाशक दवा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 18 सितंबर को जिला हमीरपुर में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में एक से 19 वर्ष तक की आयु के करीब 1 लाख 31 हजार बच्चों, किशोरों और नवयुवाओं को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। अभियान के...

बेंगलुरु होटल हत्याकांड: पिता ने कबूली दो बेटियों की हत्या, पत्नी से विवाद बना वजह

summer express , बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक पांच सितारा होटल में दो मासूम बहनों की हत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के पिता इमरान ने पूछताछ के दौरान दोनों बेटियों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। वारदात के बाद उसने खुद...

कपूरथला जेल में कैदियों की दबंगई: CRPF जवानों से धक्का-मुक्की ,छह पर केस

summer express , कपूरथला। केंद्रीय जेल कपूरथला के हाई सिक्योरिटी जोन-ए में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के साथ कैदियों द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की, बहसबाजी और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने...

पुतिन पहुंचे भारत, मोदी से व्यापार-ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगी अहम वार्ता

summer express , नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के भारत पहुंच गए। उनका विशेष विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। पुतिन भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना...

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.