Facebook-f Youtube X-twitter

मंडी प्रशासन ने लैंडस्लाइड में वाहन दबने की खबरें बताईं अफवाह

मंडी  | मंडी जिला के पनारसा के पास बनाला में फोरलने पर हुए भूस्खलन में गाड़ी और लोगों के दबे होने की सूचना को जिला प्रशासन मंडी ने एकमात्र अफवाह बताया है। बता दें कि बॉलीबुड अभिनेत्री व मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत सहित कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बीती रात को बनाला हाईवे पर लैंडस्लाइड से जानमाल की हानि की पोस्ट शेयर की थी। लेकिन प्रशासन को अभी तक मौके पर इस तरह की घटना घटित होने के कोई भी साक्ष्य नहीं मिल पाए हैं।

सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह फैलने से जिला प्रशासन पर काफी ज्यादा दबाव बढ़ गया था। जिसके बाद दोपहर को डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने जारी प्रेस बयान में इन अफवाहानों का खंडन किया। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ व्यक्तियों द्वारा यह प्रचारित किया जा रहा है कि भूस्खलन की चपेट में लोग और वाहन आए हैं।

जबकि इस संबंध में अभी तक कोई साक्ष्य सामने नहीं आए हैं। डीसी ने बताया कि बीती रात लगभग साढ़े आठ बजे बनाला के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ था, जिसका मलबा नदी तक पहुंचा। आज सुबह तड़के ही मौके पर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

एसडीएम बालीचौकी देवीराम और तहसीलदार लगातार घटनास्थल पर मौजूद हैं और कार्य की निगरानी कर रहे हैं। अब तक हटाए गए मलबे से किसी भी व्यक्ति या वाहन के दबने की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने आया है। 2-3 घंटों में बचे हुए स्लाइड को भी साफ कर दिया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि जब तक प्रशासन से कोई सत्यापित सूचना न मिले, तब तक इस तरह की अफवाहें न फैलाएं। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस दिन-रात राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों में लगे हुए हैं। उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया कि रात के समय अनावश्यक यात्रा से परहेज करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.