Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने दिया महिलाओं को बड़ा तोहफा

हरियाणा | हरियाणा की राजनीति और समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने “लाडो लक्ष्मी योजना” की घोषणा की है। शुक्रवार को हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम सैनी ने बताया कि इस योजना का शुभारंभ 25 सितंबर 2025 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर किया जाएगा।

महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक मदद

सीएम सैनी ने बताया कि इस योजना के तहत 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की विवाहित और अविवाहित महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पहले चरण में ऐसे परिवारों की महिलाएं शामिल होंगी, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है। आगे चलकर अन्य आय वर्ग की महिलाओं को भी इस योजना में जोड़ा जाएगा।

परिवार की सभी महिलाओं को मिलेगा लाभ

सरकार ने स्पष्ट किया है कि एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी। यानी अगर किसी घर में तीन महिलाएं हैं, तो सभी को योजना का लाभ मिलेगा। हालांकि, जो महिलाएं पहले से ही अन्य योजनाओं में अधिक राशि की पेंशन ले रही हैं, उन्हें इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।

गंभीर बीमारियों से जूझ रही महिलाओं को भी सहारा

स्टेज 3 और 4 कैंसर से पीड़ित महिलाएं, दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित महिलाएं, हीमोफीलिया, थैलेसिलमिया और सिकल सेल एनीमिया से जूझ रही मरीज पहले से ही पेंशन प्राप्त कर रही हैं। इन्हें इस योजना से अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

जीवन के हर पड़ाव पर नई योजनाओं से जुड़ेगा लाभ

सीएम ने बताया कि योजना की खासियत यह है कि जैसे-जैसे महिला की उम्र बढ़ेगी, वैसे-वैसे वे अन्य योजनाओं की पात्रता में अपने आप शामिल हो जाएंगी। उदाहरण के तौर पर, जब अविवाहित लाभार्थी 45 साल की होंगी तो वे विधवा और निराश्रित महिला योजना में शामिल हो जाएंगी। वहीं, 60 वर्ष की उम्र पूरी करते ही महिला वृद्धावस्था पेंशन की हकदार बन जाएगी।

पहले चरण में 20 लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि इस योजना का पहला चरण बेहद व्यापक होगा। अनुमान है कि शुरुआती दौर में लगभग 19 से 20 लाख महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही अगले 6-7 दिनों में सरकार न केवल इस योजना की गजट अधिसूचना जारी करेगी, बल्कि इसके लिए एक विशेष ऐप भी लॉन्च किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.