Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फोर्टिस मोहाली ने लॉन्च किया इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक मेडिसिन, कैंसर केयर में बढ़ेगी सटीकता

Chandigarh, 29 August

कैंसर केयर को और अधिक उन्नत और सटीक बनाने की दिशा में फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली ने इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक मेडिसिन की शुरुआत की है। यह संस्थान जीनोमिक तकनीक की मदद से कैंसर की पहचान, बचाव और टार्गेटेड ट्रीटमेंट पर काम करेगा।

नए इंस्टीट्यूट में की जाने वाली जेनेटिक टेस्टिंग जीन्स, क्रोमोज़ोम्स और डीएनए पैटर्न में मौजूद बदलावों का पता लगाएगी। इससे न केवल कैंसर पैदा करने वाले जीन की पहचान संभव होगी, बल्कि यह भी अनुमान लगाया जा सकेगा कि किसी व्यक्ति में भविष्य में कैंसर का खतरा कितना है। इस तरह मरीजों को समय रहते सटीक और व्यक्तिगत उपचार (Personalized Treatment) मिल पाएगा।

 विशेषज्ञों की राय

इंस्टीट्यूट की शुरुआत पर डॉ. रवनीत कौर (एसोसिएट कंसल्टेंट, मेडिकल जेनेटिक्स) ने बताया,“जीनोमिक टेस्टिंग आमतौर पर रक्त, लार या ट्यूमर टिश्यूज के सैम्पल से की जाती है। एडवांस्ड तकनीक जैसे नेक्स्ट-जेनरेशन सीक्वेंसिंग और लिक्विड बायोप्सी कैंसर कोशिकाओं में मौजूद म्यूटेशंस की पहचान करती हैं। इससे ट्रीटमेंट को और प्रभावी बनाया जा सकता है और अनावश्यक साइड इफेक्ट्स कम होते हैं।”उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी व्यक्ति में बीआरसीए1/2 जैसे कैंसर-संबंधी जीन्स में बदलाव पाया जाता है तो मरीज और उनके परिवार के सदस्य भी अधिक जोखिम में हो सकते हैं। शुरुआती पहचान से प्रिवेंटिव जांच, लाइफस्टाइल में बदलाव और समय पर हस्तक्षेप संभव है।

डॉ. राजीव बेदी (डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी) ने कहा,“जीनोमिक्स की वजह से अब कैंसर थेरेपी ‘वन-साइज़-फिट्स-ऑल’ न होकर व्यक्ति-विशेष के अनुसार तय की जा रही है। मॉलीक्यूलर प्रोफाइलिंग और जीनोमिक एनालिसिस के आधार पर अब हर ट्यूमर को ड्राइव करने वाले म्यूटेशंस की पहचान की जा सकती है। इससे टार्गेटेड थेरेपी और इम्यूनोथेरेपी का चयन आसान होता है और इलाज ज्यादा सफल होता है।”

 अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहल

इस संस्थान के जरिए फोर्टिस मोहाली ने भारत में कैंसर केयर को वैश्विक मानकों के करीब ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यह तकनीक कैंसर की रोकथाम और उपचार में गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग, बाल-बाल बचे संत बाबा बलदेव सिंह

Summer express, हलवारा । पंजाब में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर गोलीबारी किए जाने की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जगराओं के गांव गगड़ा के बाद अब हलवारा क्षेत्र के गांव राजोआना कलां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग की घटना सामने आई है। बुधवार तड़के करीब...

चक्रवात अर्नब का असर: पश्चिम बंगाल में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान

Summer express, कोलकाता। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में मौसम बिगड़ने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को तटीय और दक्षिणी जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम...

पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे निषाद का मैहतपुर में जोरदार स्वागत

Summer express/ऊना/ राकेश -:पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद, दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिला ऊना के अंब क्षेत्र के गांव बदाऊं निवासी निषाद कुमार घर लौटे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। मैहतपुर प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच परिजनों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन...

सोलन के शामती बाईपास पर पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Summer express/सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित शामती बाईपास पर पटाखों की एक दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दुकान के पास खड़ी एक गाड़ी भी आग की चपेट में आ...

शिमला में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन सख्त, रामपुर में 22 कार्टन जब्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज Summer express/शिमला/संजू -:शिमला जिला में पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.