Shimla, 30 August
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक व पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा की हालिया बैठक को राज्य की राजनीति में अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात में नड्डा और राणा ने पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी, संगठन की स्थिति और आगामी चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।
जानकारी यह भी सामने आई है कि राणा को पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं, भविष्य में यदि सरकार बनी तो उन्हें मंत्रिमंडल में भी अहम भूमिका मिलने की संभावना जताई जा रही है।हालांकि राणा ने इस बैठक को महज़ मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर आभार जताने वाला शिष्टाचार भेंट बताया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे रणनीतिक संवाद के रूप में देखा जा रहा है।जेपी नड्डा और राणा के बीच पहले से अच्छे संबंध रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात न केवल इन संबंधों को और मजबूत करती है, बल्कि पार्टी में राणा की भविष्य की भूमिका को लेकर भी संकेत देती है।