31 August, 2025
फिल्म जॉली एलएलबी 3 का दूसरा गाना “ग्लास ऊंची राखे” रिलीज़ हो गया है। यह गाना एनर्जी और पार्टी वाइब्स से भरा हुआ है, जिसे विक्रम मोंट्रोज़ ने कंपोज़ किया है और इसके बोल मेघा बाली ने लिखे हैं।
गाने को मेघा बाली, चन्ना कुगन, करण कपाड़िया और विक्रम मोंट्रोज़ ने अपनी आवाज़ दी है। तेज़ बीट्स और मस्तीभरे अंदाज़ ने इसे फैंस की प्लेलिस्ट का नया फेवरेट बना दिया है।जॉली एलएलबी 3, सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी है, जिसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।