Facebook-f Youtube X-twitter

भारी बारिश पर सरकार अलर्ट, मुख्यमंत्री ने राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

Shimla, 31 August

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को शिमला में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और उससे हुए भारी नुकसान की समीक्षा की। दोपहर में सरकारी आवास ओक ओवर पहुँचने के बाद उन्होंने मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों से प्रदेशभर की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि प्रभावित लोगों की जान-माल की सुरक्षा राज्य सरकार की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और सभी को आवश्यक मदद दी जाएगी।उन्होंने जनता से अपील की कि वे प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें, नदी-नालों के किनारे न जाएँ और सतर्क रहें। मुख्यमंत्री ने बताया कि मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, इसलिए हर नागरिक को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।मुख्यमंत्री ने शनिवार को चंबा और कांगड़ा जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया था। रविवार को उनका कुल्लू जिला दौरा प्रस्तावित था, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें चंडीगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा शिमला लौटना पड़ा.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पुणे यूनिट में उत्पीड़न आरोपों पर Infosys की सफाई, जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई

Summer express, नई दिल्ली। इन्फोसिस ने पुणे स्थित अपनी बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (BPM) यूनिट में कार्यस्थल पर उत्पीड़न से जुड़े सोशल मीडिया आरोपों पर औपचारिक प्रतिक्रिया दी है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र का आईटी सेक्टर पहले से ही कार्यस्थल सुरक्षा और व्यवहार को लेकर जांच के दायरे में है। न्यूज...

राजपुरा के तीन स्कूलों को बम धमकी, साइबर जांच शुरू

Summer express , राजपुरा। पंजाब के राजपुरा में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन अलग-अलग स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए और सभी स्कूलों को खाली कराकर बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। धमकी जिन स्कूलों...

मोहड़ा के पास कंटेनर–बाइक टक्कर के बाद भीषण आग, बाइक सवार घायल

Summer express, मोहड़ा  | मोहड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब 9:30 बजे कंटेनर और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि दोनों वाहनों को...

सोनीपत में फानों की आग बुझाते किसान की मौत, 9 एकड़ फसल राख

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ककरोई में गेहूं के फानों (फसल अवशेष) में लगी आग बुझाने के प्रयास में एक 65 वर्षीय किसान की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक किसान उमेद सिंह दहिया आग को अपने खेत से आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रहे थे, तभी वे आग की चपेट में...

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.