Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हितेश ठाकुर बने ITI बगस्याड आईएमसी चेयरमैन, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर देंगे जोर

Mandi, Dharamveer

सराज क्षेत्र के युवा और तकनीकी शिक्षा के जानकार हितेश ठाकुर को प्रदेश सरकार ने आईटीआई बगस्याड की इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी (आईएमसी) का चेयरमैन नियुक्त किया है। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

36 वर्षीय हितेश ठाकुर, जो मंडी जिले की थुनाग तहसील के रियाडा गांव से संबंध रखते हैं, ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला से बी.टेक और एमडीयू यूनिवर्सिटी रोहतक से एम.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री हासिल की है।गौरतलब है कि प्रदेश की कुछ चुनिंदा आईटीआई में मैनेजमेंट कोटा सीटों का प्रावधान है, जिनके बेहतर संचालन के लिए सरकार इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटियां गठित करती है। आईएमसी में आईटीआई प्रधानाचार्य सदस्य सचिव होते हैं, वहीं अन्य सदस्य में जिला रोजगार अधिकारी, तकनीकी शिक्षा निदेशालय के अधिकारी, स्थानीय स्कूल प्रधानाचार्य, ग्रुप इंस्ट्रक्टर, स्टूडेंट प्रतिनिधि और सरकार द्वारा चुने गए गैर-सरकारी सदस्य शामिल रहते हैं। इस कमेटी का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है और तय नियमों के अनुसार हर तीन महीने में बैठक आयोजित करना अनिवार्य है।

हितेश ठाकुर ने कहा कि वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रति आभार जताते हैं और सरकार द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य लक्ष्य आईटीआई बगस्याड को मजबूत आधारभूत ढांचे, बेहतर शैक्षिक स्तर और अधिक उद्योग जगत से जुड़ाव दिलाकर प्रदेश की अग्रणी आईटीआई बनाना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.