Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुना का रौद्र रूप: दिल्ली-हरियाणा में बढ़ा बाढ़ खतरा

यमुनानगर |  पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश से हालात पहले ही बिगड़े हुए हैं, लेकिन अब यमुना ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इस मानसून में पहली बार हथिनीकुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर खतरनाक स्तर के करीब पहुँच गया है। शनिवार तड़के जलस्तर 3 लाख 29 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया, जो हाई फ्लड की स्थिति मानी जाती है।

सूत्रों के मुताबिक, जलस्तर बढ़ने का सिलसिला आधी रात से शुरू हुआ। सुबह 3 बजे तक यह 97,869 क्यूसेक था, जो कुछ ही घंटों में बढ़कर 2 लाख से ऊपर चला गया और अब 3 लाख 29 हजार क्यूसेक तक पहुँच गया है। अढ़ाई लाख क्यूसेक से अधिक जलस्तर को हाई फ्लड माना जाता है।

जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग ने हरियाणा के कई जिलों और दिल्ली सरकार को अलर्ट कर दिया है। विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ घंटों में हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के यमुना किनारे बसे इलाके बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।

इधर, नहरों की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है और हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा जा रहा सारा पानी सीधे यमुना में जा रहा है। अनुमान है कि अगले 48 घंटे में यह पानी दिल्ली तक पहुँचकर हालात और बिगाड़ सकता है।

अब तक शांत रही यमुना के इस तेवर से हरियाणा और दिल्ली के लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.