Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में यमुना का रौद्र रूप, हथिनीकुंड बैराज से हाई अलर्ट जारी

यमुनानगर | यमुना नदी ने खतरे की घंटी बजा दी है। देर रात से नदी का जलस्तर मिनी फ्लड स्तर पार कर गया और सुबह होते-होते यह हाई फ्लड स्तर तक पहुँच गया। हथिनीकुंड बैराज से लगातार सायरन बजने लगे हैं, जिससे निचले इलाकों में लोगों में खलबली मची हुई है।

उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के चलते यमुना नदी में अचानक पानी की भारी बढ़ोतरी हुई है। सुबह 4 बजे बैराज में पानी की मात्रा 1.65 लाख क्यूसेक थी, 5 बजे बढ़कर 2.10 लाख क्यूसेक, 7 बजे 2.38 लाख क्यूसेक और 8 बजे 3.11 लाख क्यूसेक तक पहुंच गई। 9 बजे यह 3.29 लाख क्यूसेक और 10 बजे 3.21 लाख क्यूसेक दर्ज की गई।

निचले इलाकों में सतर्कता

हथिनीकुंड बैराज का पानी यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत के साथ दिल्ली में भी बाढ़ की संभावना पैदा कर रहा है। प्रशासन ने सोशल मीडिया और स्थानीय चैनलों के माध्यम से निचले इलाकों में लोगों को तुरंत चेतावनी दे दी है। सिंचाई विभाग लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए है और प्रशासन को हर घंटे अपडेट भेज रहा है।

मिनी फ्लड से हाई फ्लड तक का खतरा

जानकारी के अनुसार यमुना नदी में 1 लाख क्यूसेक पानी पर मिनी फ्लड घोषित किया जाता है। 2.50 लाख क्यूसेक या उससे अधिक जलस्तर पर हाई फ्लड घोषित किया जाता है, जो निचले इलाकों के लिए गंभीर खतरा बन जाता है।

स्थानीय लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि वे जल निकासी और राहत कार्य तुरंत सुनिश्चित करें, ताकि बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 5 राज्यों में 656 किमी नई रेल लाइनें बिछेंगी

summer express, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के पांच राज्यों में रेल नेटवर्क को मजबूत करने और व्यस्त रेल मार्गों पर ट्रेनों की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए 10,783 करोड़ रुपये की लागत वाली सात परियोजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर, बढ़ने लगी गर्मी; 13 सितंबर तक बारिश के सीमित आसार

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ ही गर्मी का असर एक बार फिर बढ़ने लगा है। हालांकि, उमस में कुछ कमी आने से लोगों को आंशिक राहत मिली है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार बुधवार को राज्य का औसत अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे के मुकाबले 0.7 डिग्री...

फिलीपींस में यात्री फेरी में लगी भीषण आग: 5 की मौत, 87 लोग लापता

summer express , मनीला। पश्चिमी फिलीपींस के समुद्री क्षेत्र में एक यात्री फेरी में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 87 लोग लापता बताए जा रहे हैं। फिलीपींस कोस्ट गार्ड के मुताबिक, अब तक 42 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है...

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.