Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा आपदा पर विपक्ष का वार – जयराम बोले, सरकार का सिस्टम फेल, आंकड़ों में अंतर ने खोली पोल

Shimla,Sanju-हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। सत्र के 11वें दिन मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आई आपदा पर सदन के भीतर अपना वक्तव्य रखा। लेकिन विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए कहा कि आपदा के समय मुख्यमंत्री सदन से गायब रहे और बिहार में राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बयानों में अंतर को लेकर भी सवाल खड़े किए।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि आपदा के समय सरकार की व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल रहीं। उन्होंने कहा कि चंबा में हालात बेहद खराब हैं और डिस्टर्ब कर देने वाले विजुअल्स ने सिस्टम की पोल खोल दी।नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि मुख्यमंत्री चार दिन बाद सदन पहुंचे और अब सत्र को तीन दिन बढ़ाने की बात हो रही है, जबकि विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पहली प्राथमिकता आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक राहत पहुंचाना होनी चाहिए, न कि राजनीतिक लाभ लेना।

जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने अलग-अलग आंकड़े क्यों दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद 15 हजार श्रद्धालुओं के फंसे होने की बात मान चुके हैं, जबकि विपक्ष को 10 हजार का आंकड़ा बताने पर गलत ठहराया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि आर्मी के हेलीकॉप्टर समय पर नहीं मंगाए गए और श्रद्धालुओं को पैदल लौटना पड़ा। साथ ही सरकार अब 16 मौतों को स्वीकार कर चुकी है।जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री मंडी में हुए नुकसान का भी जिक्र करने से बच रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.