चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी जिला उपायुक्तों को सख्त निर्देश दिए कि नागरिकों और पशुधन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश हैं, वहाँ विद्यालय पूर्णतः बंद रहें। साथ ही, खाद्यान्न और हरे चारे का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए और जलभराव रोकने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी रखे।
सीएम ने HDRF को अलर्ट पर रखने के साथ सभी विभागाध्यक्षों को तत्पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सीय अवसंरचना, पम्पिंग सेट्स और अन्य आपात साधनों की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।