Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा की घड़ी में भी वेतन से वंचित हिमाचल व्यावसायिक शिक्षक

2 September, 2025

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत व्यावसायिक शिक्षकों को पिछले दो महीनों (जुलाई व अगस्त) से आईसीएसएस कंपनी द्वारा वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही, पिछले एक वर्ष से उनकी भविष्य निधि (PF) भी नियमित रूप से जमा नहीं की जा रही है।

संघ ने बताया कि सिक्योरिटी विषय पढ़ाने वाले अधिकांश शिक्षक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं और आज भी देशभक्ति की भावना से बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। ऐसे में उनका समय पर वेतन न मिलना न केवल उनके जीवन को कठिन बना रहा है बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।इस संबंध में शिक्षकों व संघ द्वारा कई बार आपत्तियां दर्ज कराई जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संघ ने कहा कि शीघ्र ही प्रतिनिधिमंडल माननीय शिक्षा मंत्री एवं एसपीडी श्री राजेश शर्मा से मिलकर इस मामले को उनके ध्यान में लाएगा और ऐसी कंपनियों को बाहर करने की मांग करेगा, जो शिक्षकों का शोषण कर रही हैं।संघ ने मांग की है कि कंपनियों को सख्त निर्देश दिए जाएं कि वे MOU में निर्धारित तिथि (प्रत्येक माह की 7 तारीख) तक शिक्षकों का वेतन समय पर जारी करें। साथ ही, शिक्षकों को कंपनियों की मनमानी से मुक्त कर सीधे शिक्षा विभाग में समायोजित किया जाए।

संघ का यह भी कहना है कि जिन व्यावसायिक शिक्षकों ने 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाना चाहिए। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक यह मांगें पूरी नहीं होतीं, व्यावसायिक शिक्षक अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पुलिस कार्रवाई के बीच पहुंचा डिलीवरी रोबोट, हटने से किया इन्कार

अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक पुलिस कार्रवाई के दौरान उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक स्वचालित डिलीवरी रोबोट सक्रिय पुलिस घेराबंदी के बीच पहुंच गया और हटने के निर्देशों का पालन नहीं किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे तकनीक...

फेसबुक बना अवैध वन्यजीव तस्करी का सबसे बड़ा ऑनलाइन बाजार, कमजोर मॉडरेशन पर उठे सवाल

दुनिया भर में वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करने वाले कई गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फेसबुक अवैध वन्यजीव तस्करी का दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात ऑनलाइन बाजार बन चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाले फेसबुक पर वन्यजीवों और उनसे जुड़े उत्पादों की खरीद-फरोख्त...

हमीरपुर कॉलेज में 9.64 करोड़ से बनेगा आधुनिक गर्ल्स हॉस्टल, 100 छात्राओं को मिलेगी आवासीय सुविधा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, हमीरपुर में सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए जल्द ही नए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण शुरू किया जाएगा। करीब 9.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह तीन मंजिला आधुनिक हॉस्टल लगभग 100 छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराएगा। कॉलेज परिसर...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/शिमला, संजू- : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और...

अमेरिकन यूनिवर्सिटी इन दुबई में चमकी हिमाचल की बेटी, आध्या पंडित बनीं वैलिडिक्टोरियन

Summer express/शिमला ,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का अवसर है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की पुत्री आध्या पंडित ने अमेरिकन यूनिवर्सिटी इन दुबई से स्नातक की पढ़ाई पूरी करते हुए अपने बैच की वैलिडिक्टोरियन बनने का प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया है। यह उपलब्धि उन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता और विश्वविद्यालय में उल्लेखनीय योगदान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.