Facebook-f Youtube X-twitter

कीकू शारदा ने लिया ‘कपिल शो’ से ब्रेक, अब दिखेंगे नए रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में

2 September, 2025

कॉमेडियन कीकू शारदा कुछ समय के लिए द ग्रेट इंडियन कपिल शो से गायब रहने वाले हैं। हाल ही में उनका और कृष्णा अभिषेक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि इसी वजह से कीकू शो से हट गए हैं। हालांकि हकीकत कुछ और है।

क्यों लिया ब्रेक?

दरअसल, कीकू शारदा जल्द शुरू होने वाले रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस शो की शूटिंग बुधवार से शुरू हो रही है और इसी वजह से उन्होंने कपिल शर्मा के शो से ब्रेक लिया है। जब तक वह ‘राइज एंड फॉल’ के हाउस में रहेंगे, तब तक वह नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नज़र नहीं आएंगे।

शो का कॉन्सेप्ट और स्टार कास्ट

‘राइज एंड फॉल’ को अशनीर ग्रोवर होस्ट करेंगे। शो का फॉर्मेट कुछ हद तक बिग बॉस जैसा है। इसमें इंडस्ट्री से जुड़े बड़े नामों को शामिल किया गया है ताकि दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहे।
कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में कीकू शारदा, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा और कुबरा सैत शामिल हैं। कहा जा रहा है कि अशनीर खुद कास्टिंग पर पैनी नज़र रख रहे हैं और अब तक पांच कंटेस्टेंट्स को रिजेक्ट भी कर चुके हैं।

कहां देख सकेंगे दर्शक?

‘राइज एंड फॉल’ को अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, शो का प्रमोशन शुरू हो चुका है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कमरे में लगी भीषण आग

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत शहर के भारत नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कमरे के अंदर मौजूद 60...

अंबाला में वाहन पंजीकरण घोटाले का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन उजागर

Summer express,अंबाला | अंबाला छावनी स्थित उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बाहरी राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से आने वाले वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा में पंजीकृत किया जा...

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.