Facebook-f Youtube X-twitter

जाम से राहत, जेब पर बोझ: हिसार में नई बस योजना

हिसार |  शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन और रोडवेज विभाग ने मिलकर बड़ा कदम उठाया है। अब हिसार बस स्टैंड के पिछले गेट से सिरसा और चंडीगढ़ समेत कई रूटों की बसें चलाई जाएंगी। इस नई व्यवस्था से जहां यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी, वहीं उनकी जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है।

दो चरणों में लागू होगी योजना

रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि पहले चरण में करीब 600 बसें पिछले गेट से चलाई जाएंगी। दूसरे चरण में और 600 बसें इसी रास्ते से चलेंगी। इस फेज में दिल्ली, पानीपत और जींद रूट की बसें भी शामिल होंगी। अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव से मुख्य सड़कों पर जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

यात्रियों के लिए बदली हुई किराया लिस्ट

रूट लंबा होने से किराए में बढ़ोतरी की गई है।

  • हिसार से सिरसा : 105 से बढ़कर 110 रुपये
  • हिसार से सिरसा (एसी) : 315 से बढ़कर 325 रुपये
  • हिसार से उकलाना : 60 से बढ़कर 65 रुपये
  • हिसार से फतेहाबाद : 50 से बढ़कर 55 रुपये
  • हिसार से अग्रोहा : 25 से बढ़कर 30 रुपये
  • हिसार से बरवाला : 45 से बढ़कर 50 रुपये
  • हिसार से आदमपुर : 45 से बढ़कर 50 रुपये

लंबा रास्ता, थोड़ा ज्यादा किराया

नई व्यवस्था में सिरसा रूट करीब 4 किलोमीटर और चंडीगढ़ रूट लगभग 6 किलोमीटर लंबा हो गया है। यही वजह है कि किराए में मामूली बढ़ोतरी की गई है।

इन रूटों पर भी होगा संचालन

इस बदलाव के तहत सिरसा, चंडीगढ़, शिमला, पॉटा साहिब, गंगानगर, बठिंडा, हनुमानगढ़, डबवाली, फतेहाबाद, अनूपगढ़, बालसमंद, भादरा, खारिया, डोबी, सरसाना, बासड़ा, बुड़ाक, बगला, काबरेल और आदमपुर रूट की बसें भी पिछले गेट से संचालित होंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.