चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक खराब होने की खबर सामने आई है। जैसे ही यह जानकारी मिली, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तुरंत उनके आवास पर पहुंचे और हालचाल जाना। फिलहाल मुख्यमंत्री मान की सेहत को लेकर सरकार या पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री मान लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे और खुद हालात की निगरानी में जुटे थे। लगातार भागदौड़ और व्यस्त कार्यक्रम के चलते उनकी तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।
इसी बीच अरविंद केजरीवाल भी पंजाब दौरे पर आए हुए हैं। उनका कार्यक्रम था कि वे मुख्यमंत्री मान के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करें और पीड़ितों से मुलाकात करें, लेकिन मान की अचानक तबीयत बिगड़ने से अब कार्यक्रम पर संशय बना हुआ है।