Chamba, Manjur
भरमौर में मणिमहेश यात्रा के दौरान खराब मौसम के कारण रास्तों में फंसे श्रद्धालुओं और स्थानीय मरीजों की मदद के लिए विधायक डॉ. जनक राज ने मानवीय पहल की। उन्होंने मौके पर पहुँचकर यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और जिनकी हालत गंभीर थी, उन्हें प्रशासन के सहयोग से हैली टैक्सी के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज रवाना किया।
स्थानीय मरीजों को भी प्राथमिकता देते हुए विधायक ने तुरंत चंबा पहुंचाने की व्यवस्था करवाई, ताकि उन्हें समय पर बेहतर इलाज मिल सके। श्रद्धालुओं और मरीजों ने इस संवेदनशील कदम के लिए विधायक का आभार जताया।