Facebook-f Youtube X-twitter

रोहतक में बाढ़ का कहर, स्कूल और आंगनवाड़ी बंद

रोहतक | लगातार हो रही बारिश ने रोहतक जिले में हालात बिगाड़ दिए हैं। नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका जताई गई है। रोहतक शिक्षा अधिकारी एवं पी.ओ./डब्ल्यूसीडी ने जनसुरक्षा को देखते हुए चेतावनी जारी की है।

अधिकारियों के अनुसार निचले इलाकों में जलभराव, यातायात अवरुद्ध होने और लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से घरों में सुरक्षित रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। खासतौर पर नदी किनारे के असुरक्षित पुलों और निचली सड़कों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति या मदद के लिए जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष (01262-230401) से संपर्क किया जा सकता है।

अलर्ट पर विभाग

नगर निगम, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, एचएसवीपी और पीएचईडी की टीमें अलर्ट पर रखी गई हैं। नालियों की सफाई, जल निकासी और तटबंध मजबूत करने का काम किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील गाँवों में मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात करने की तैयारी की है, वहीं पुलिस, अग्निशमन सेवाएं और नागरिक सुरक्षा दलों को भी बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.