Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में 1638 सड़कें बंद, भरमौर में मशीनरी एयरलिफ्ट कर बहाली की तैयारी

Shimla, 4 September-हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जगह-जगह भूस्खलन और सड़कें बह जाने से प्रदेश में वीरवार को कुल 1638 सड़कें बाधित हो गईं। लोक निर्माण विभाग ने इन्हें खोलने के लिए 1300 से अधिक मशीनें तैनात की हैं, लेकिन भरमौर क्षेत्र में हालात गंभीर बने हुए हैं। यहां कई स्थानों पर सड़कें बह जाने के कारण मशीनरी तक नहीं पहुंच पा रही। विभाग अब मशीनरी को एयरलिफ्ट कर भेजने की तैयारी कर रहा है ताकि दोनों ओर से मार्ग बहाल किए जा सकें।

लोक निर्माण विभाग को अब तक 2300 करोड़ का नुकसान

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस मानसून सीजन में प्रदेश को अब तक लगभग 2300 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि भरमौर का हालात का जायजा लेने के लिए उन्होंने दो दिन का दौरा भी किया। कई सड़कों को क्षति पहुंची है, जिन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं।मंत्री ने बताया कि शुक्रवार को 650 सड़कों को बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग ने 1380 मशीनरी को कार्य में लगाया है। वहीं, जहां-जहां पुल बह गए हैं, वहां शीघ्र बहाली के लिए विभाग को बेली ब्रिज खरीदने की अनुमति भी दे दी गई है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में हुए नुकसान का आकलन केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। साथ ही हिमाचल प्रदेश के लिए राहत पैकेज की मांग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब ने 10 हजार करोड़ रुपये के बकाया की मांग की है, उसी तरह हिमाचल का भी ओपीएस और जीएसटी क्षतिपूर्ति का बकाया केंद्र से जल्द जारी होना चाहिए।

फोरलेन परियोजनाओं को लेकर भी मंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में जिस तरह से 90 डिग्री पर कटिंग कर फोरलेन बनाए गए हैं, वह सही नहीं है। कई जगह नदी किनारे सड़क निर्माण होने के कारण मार्ग बह गए। आगे बनने वाले फोरलेन में टनल और ब्रिज को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि पहाड़ों की कटिंग कम से कम हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.