Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जीएसटी सुधारों से उपभोक्ता मांग और कारोबार को मिलेगी रफ्तार : मुकेश अंबानी

मुंबई | रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश डी. अंबानी ने भारत सरकार द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में किए गए दूसरी पीढ़ी के सुधारों का स्वागत किया है।

अंबानी ने ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों को, भारतीयों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “दिवाली उपहार” बताते हुए कहा “जीएसटी में सुधार उपभोक्ताओं के लिए उत्पादों और सेवाओं को किफायती बनाने, व्यापार की परिचालन जटिलता को कम करने, मुद्रास्फीति को कम करने और खुदरा क्षेत्र में उपभोग वृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है। यह भारत की आर्थिक वृद्धि को एक रफ्तार देगा। इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 7.8% तक पहुँच गई है, और नए सुधारों से अर्थव्यवस्था को और भी गति मिल सकती है, जिससे विकास दर दो अंकों के करीब पहुँच सकती है।”

रिलायंस रिटेल, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक, ईशा अंबानी ने कहा, “नई जीएसटी व्यवस्था एक परिवर्तनकारी कदम है, जो हर भारतीय घर में राहत पहुंचाएगी और उद्योग के लिए अनुपालन को सरल बनाएगी,  इससे उपभोक्ताओं और व्यवसायों दोनों को लाभ मिलेगा। रिलायंस रिटेल पहले दिन से ही नई जीएसटी व्यवस्था का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि जब भी लागत कम हो, हमारे ग्राहकों को इसका लाभ मिलना चाहिए। “

भारत के सबसे बड़े खुदरा विक्रेता, रिलायंस रिटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि रिलायंस रिटेल इस परिवर्तन में अग्रणी होने पर गर्व महसूस करता है, और भारत के 1.4 अरब लोगों तक सुधार का पूरा लाभ पहुँचाने और एक अधिक समावेशी, प्रतिस्पर्धी और किफायती उपभोग अर्थव्यवस्था को आकार देने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। जीएसटी सुधार भारत के लिए एक निर्णायक क्षण है। लागत कम करके, मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखकर, दक्षता में सुधार करके और बड़े पैमाने पर उत्पादन को बढ़ावा देगा। यह किसान, एमएसएमई, उत्पादक, आपूर्तिकर्ता, किराना और अंतिम उपभोक्ता के लिए कई अवसर पैदा करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.