Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

हरियाणा  | हरियाणा से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात का असर साफ दिख रहा है। जम्मू-कश्मीर और पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण रेल यातायात बाधित हुआ है। इसी वजह से सिरसा, हिसार, रेवाड़ी और गुरुग्राम होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को अक्तूबर 2025 तक के लिए रद्द करना पड़ा है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि जम्मू के कठुआ और पंजाब के माधोपुर के बीच स्थित पुल संख्या-17 पर तकनीकी समस्या आने से संचालन प्रभावित हुआ है। खामी दूर होते ही सभी ट्रेनें फिर से पटरी पर लौट आएंगी।

रद्द की गई ट्रेनें

  • बाड़मेर–जम्मूतवी (14661) और जम्मूतवी–बाड़मेर (14662), 15 अक्तूबर तक रद्द
  • बांद्रा टर्मिनस–जम्मूतवी (19027) – 4 व 11 अक्तूबर को रद्द
  • जम्मूतवी–बांद्रा टर्मिनस (19028) – 6 व 13 अक्तूबर को रद्द
  • भावनगर–शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन (19107) – 5 व 12 अक्तूबर को रद्द
  • शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन–भावनगर (19108) – 6 व 13 अक्तूबर को रद्द
  • साबरमती–कटरा (19415) – 5 व 12 अक्तूबर को रद्द
  • कटरा–साबरमती (19416) – 7 व 14 अक्तूबर को रद्द

आंशिक रद्द ट्रेनें

  • भगत की कोठी–जम्मूतवी (14803) – 15 अक्तूबर तक सिर्फ फिरोजपुर कैंट तक चलेगी
  • जम्मूतवी–भगत की कोठी (14804) – 15 अक्तूबर तक जम्मूतवी की बजाय फिरोजपुर कैंट से चलेगी
  • साबरमती–जम्मूतवी (19223) – 15 अक्तूबर तक फिरोजपुर कैंट तक चलेगी
  • जम्मूतवी–साबरमती (19224) – 15 अक्तूबर तक जम्मूतवी की बजाय फिरोजपुर कैंट से चलेगी

बहाल सेवा

  • अजमेर–जम्मूतवी (12413) – 6 सितंबर 2025 से फिर से चलेगी

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी...

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.