5 September, 2025
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग में बिज़ी हैं. मेकर्स और टीम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म से जुड़ा कोई भी अपडेट ऑफिशियली अनाउंसमेंट से पहले बाहर ना जाए. लेकिन सोशल मीडिया के दौर में राज़ रखना आसान नहीं है. इसी बीच शाहरुख का फिल्म से जुड़ा एक लुक ऑनलाइन वायरल हो गया है.
पोलैंड से लीक हुआ शाहरुख का नया अवतार
फिल्म किंग की शूटिंग इस वक्त पोलैंड में हो रही है. दो दिन पहले एक्टर अरशद वारसी ने भी कंफर्म किया था कि वो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. हालांकि किरदारों की डिटेल्स और शाहरुख का लुक मेकर्स ने अभी तक सीक्रेट रखा हुआ था. लेकिन शूटिंग लोकेशन से ली गई एक तस्वीर ने फैंस को चौंका दिया है. इस वायरल फोटो में शाहरुख ग्रे हेयर लुक में दिखाई दे रहे हैं.
फोटो दूर से लिया गया है, फिर भी फैन पेजेस पर इसे तेजी से शेयर किया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर किंग के सेट से ही है.
मैनेजर पूजा ददलानी की गुज़ारिश
तस्वीर के तेजी से फैलने के बाद शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी ने इंस्टाग्राम पर फैंस से खास अपील की है. उन्होंने लिखा कि कृपया शाहरुख का नया लुक शेयर या रीपोस्ट ना करें, ताकि फिल्म का सरप्राइज़ बरकरार रहे. पूजा ने कहा कि असली मज़ा तब है जब शाहरुख या प्रोडक्शन हाउस खुद इस लुक को ऑफिशियली रिवील करें.
स्टार-स्टडेड कास्ट और डायरेक्शन
किंग में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नज़र आएंगी. इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा जैसे सितारे शामिल हैं.फिल्म को बैंग बैंग, वॉर, पठान और फाइटर जैसी हिट फिल्मों के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं.