Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जंगमबाग हादसा: बीबीएमबी पर आरोप, प्रभावितों को नौकरी और मुआवजे की मांग

Mandi, Dharamveer

ग्राम पंचायत चांबी के जंगमबाग में 2 सितंबर को हुए भीषण भूस्खलन में सात लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने एसडीएम सुंदरनगर को ज्ञापन सौंपकर बीबीएमबी प्रबंधन को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया और प्रभावित परिवारों को राहत व पुनर्वास की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि बीबीएमबी द्वारा क्षेत्र में खुदाई का कार्य नहीं किया जाता तो यह हादसा टल सकता था। ग्राम पंचायत चांबी के उप प्रधान आशीष रावत ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों ने बीबीएमबी को कई बार चेताया था, लेकिन उन्होंने अनदेखी कर कार्य जारी रखा, जिसके चलते यह त्रासदी हुई।ग्रामीणों ने ज्ञापन में मांग की है कि प्रभावित परिवार के बचे सदस्य को बीबीएमबी में नौकरी दी जाए, साथ ही घर बनाने के लिए जमीन, मुआवजा और अस्थाई तौर पर क्वार्टर की व्यवस्था की जाए।इसी बीच, ग्रामीणों ने एक और गंभीर मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि बिलासपुर का एक व्यक्ति हादसे के दिवंगतों की तस्वीरें और क्यूआर कोड सोशल मीडिया पर डालकर फर्जी तरीके से राहत राशि इकट्ठा कर रहा है। इस पर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है।

एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने कहा कि ग्रामीणों से प्राप्त शिकायत की जांच करवाई जाएगी। साथ ही बीबीएमबी से जुड़ी मांगों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि राहत राशि केवल प्रशासन और पंचायत के माध्यम से ही प्रदान करें ताकि प्रभावित परिवारों तक मदद सही तरीके से पहुंच सके।

गौरतलब है कि 2 सितंबर को हुए भूस्खलन में दो घर, एक वाहन और एक स्कूटी मलबे की चपेट में आ गए थे। हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह प्राकृतिक नहीं बल्कि बीबीएमबी की लापरवाही से हुआ हादसा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...

नाहर सिंह कॉलोनी में भीषण आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदाम समेत सात मकान चपेट में

summer express , फरीदाबाद । नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब सात मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.